Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

मॉस्को: रूस में शुक्रवार को कोविड-19 के 27,403 नए मामले दर्ज किए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड -19 प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा कि नए मामलों के साथ देश में संक्रमण की संख्या बढ़कर 2,402,949 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 42,176 और इससे 1,888,752 लोग उबर चुके हैं।

देश के सबसे प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में इस अवधि में 6,868 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राजधानी शहर में कुल संख्या 632,057 हो गई।

रूस वर्तमान में संक्रमण के कुल मामलों के हिसाब से विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है।

अब तक देश भर में 7.82 करोड़ कोविड-19 परीक्षण किए जा चुके हैं।

रूस अगले सप्ताह से कोरोनावायरस के खिलाफ स्वैच्छिक आधार पर नि: शुल्क और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन शुरू करने जा रहा है।