Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज डोरंडा रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। मुख्यमंत्री ने उर्स के मुबारक मौके पर चादरपोशी करते हुए राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की के लिए दुआ मांगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक है। आस्था और सद्भावना के इस पवित्र स्थल में जो लोग सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं, उनकी मुराद पूरी होती है। मुख्यमंत्री ने दरगाह पर मत्था टेकते हुए राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाये रखने की दुआ भी मांगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दरगाह परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया। मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *