Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

हनोई: वियतनाम में बुधवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,358 तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के सभी नए मरीज वियतनामी नागरिक हैं। उन्होंने हाल ही में विदेश से देश में प्रवेश किया है।

वहीं इस दौरान 6 अन्य मरीज वायरस से ठीक होकर घर जा चुके हैं, जिससे अब तक कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,201 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि इस बीच, 15,500 से अधिक लोगों की निगरानी की जा रही है।