Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी के आलोक में मंगलवार की देर शाम थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंदनपुर के जीएम कुशवाहा चौक स्थित अंकित जनरल स्टोर से 85 बोतल अवैध देशी-विदेशी शराब एवं 16 बोतल कोरेक्स कफ सिरप की बरामद की।

थाना कांड संख्या 244/20 उत्पाद अधिनियम के तहत दुकान संचालक संदीप कुमार ग्राम चंदनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने कहा कि कोरेक्स कफ सिरप का आजकल के नौजवान सेवन करके अपने भविष्य अंधेरे में कर रहे हैं। युवा शराब का सेवन नहीं करें।

उन्होंने अवैध कारोबारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि प्रखंड में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।