Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

धनबाद: जिले के बैंक मोड़ थाना में 19 मामले में फरार अभियुक्त रिकवरी एजेंट उपेंद्र कुमार सिंह को पुलिस ने गिरिडीह जिले के ईश्वरी निमियाघाट से गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में बुधवार की शाम धनबाद सिटी एसपी आर. रामकुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक अजय यादव एवं इंद्रजीत कुमार राणा तथा आरक्षीओं के साथ झारखंड और बिहार के कई जगहों पर छापेमारी की गई।

इस दौरान सूचना मिली कि रिकवरी एजेंट एवं कुछ दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर अपने चाचा चाची को गोली मारने वाला उपेंबीद्र कुमार सिंह गिरिडीह के ईसरी निमियाघाट में मौजूद है।

पुलिस ने उक्त जगह में छापेमारी कर उपेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित उपेंद्र अपने चाचा-चाची को गोली मारने के बाद बीते डेढ़ माह से फरार चल रहा था।

इसके विरुद्ध धनबाद के बैंक मोड़ थाना में 19 से अधिक मामले दर्ज हैं।