कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत इंदरवा के पास रांची पटना रोड पर गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था।
इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गिर गया और वाहन से कुचलकर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।



