Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मेयर लकड़ा ने गुरुवार को कहा कि वार्ड 17 में एक दिसंबर को लगभग एक करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया एवं 02 दिसंबर को वार्ड-10 में 14वें वित्त आयोग से आवंटित राशि से लगभग तीन करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

साथ ही वार्ड संख्या 45, नसीम गद्दी में चार दिसंबर को करोड़ों की योजना का शिलान्यास किया जाना है। यह फंड भाजपा सरकार में आवंटित किया गया था।

भाजपा व उनके जनप्रतिनिधि किसी भी जाति, धर्म का पक्षपात नहीं करते हैं। हिंदपीढ़ी क्षेत्र के वार्ड स्थिति पूर्व के वर्षों की तुलना में आज बेहतर है।

सबसे अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को ही केंद्र एवं राज्य सरकार का लाभ मिलता रहा है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो या रोड, नाली।

यदि अन्य जरूरत की चीजें को कोई चैलेंज करता है तो इसका रिकॉर्ड भी निकाल कर दिखाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सोची समझी साजिश के तहत अल्पसंख्यकों को भाजपा विरोधी साबित करना चाहती है।

झामुमो अपनी नाकामी को छिपाने के लिए वार्ड पार्षदों को गुमराह कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित कर रहा है।

नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद एक परिवार की तरह हैं। जब-जब उन्हें कोई समस्या हुई, उनके साथ मेयर होने के नाते मैं हमेशा उनके साथ रही हूं।

वर्तमान सरकार ने 25 करोड़ का फंड आवंटित किया था, जिसमें हाई कोर्ट के निर्देशानुसार लगभग 15 करोड़ की लागत से कार्य किया जाना है।

जहां अति आवश्यक है, वैसे स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यक्तानुसार निर्माण कार्यों में लगाया जा रहा है, न कि किसी के साथ भेदभाव किया जा रहा है।