Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

लॉस एंजेलिस: अभिनेता ऑस्कर इसाक को आगामी एक्शन फिल्म मेटल गियर सॉलिड में लोकप्रिय वीडियो गेम चरित्र सॉलिड स्नेक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

वेरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन वोग्ट-रॉबर्ट्स की फिल्म 33 साल पुरानी वीडियो गेम फ्रेंचाइजी पर आधारित है, जिसे हिडिओ कोजिमा ने बनाया है। इसकी पटकथा डेरेक कोनोली ने लिखी है।

पहला मेटल गियर गेम 1987 में रिलीज किया गया था और मेटल गियर सॉलिड इस सीरीज का तीसरा गेम है। इसका डेब्यू 1996 के टोक्यो गेम शो में हुआ था।

साल 2019 में इसाक ने सॉलिड स्नेक की भूमिका निभाने में अपनी रुचि व्यक्त की थी। उस समय, वोग्ट-रॉबर्ट्स ने जवाब दिया था कि वह इस पर विचार करने के लिए तैयार है।