Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

खूंटी: उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को बिरसा कॉलेज स्टेडियम स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। साथ ही सभी वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील की जांच की।

उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था संबंधित विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान सील आदि की स्थिति का भौतिक निरीक्षण भी डीसी ने किया। उन्होंने प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी उषा मुंडू व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाना चाहिए।