Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें मेरी सादर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में उन्होंने अतुलनीय भूमिका निभाई।

सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म सन 1884 को बिहार के जीरादेई में हुआ था। 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक उन्होंने देश के राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवा दी।