Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सोलापुर के सरकारी स्कूल के शिक्षक रणजीत सिंह डिसले को ग्लोबल टीचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

लंदन में ऑनलाइन समारोह में उनके चुने जाने की घोषणा अभिनेता स्टीफन फ्राई ने की थी। रणजीत सिंह की इस उपलब्धि पर केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने भारत में शैक्षिक पुस्तकों के लिए क्यू कोड को गति दी, जो अपने आप में एक नवाचार था। अधिक महत्वपूर्ण बात, वह और अधिक नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए साथी फाइनलिस्ट के साथ पुरस्कार राशि साझा कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि भारत के किसी शिक्षक को पहली बार यह अवार्ड मिला है। विश्व के 140 देशों से 12 हजार से अधिक शिक्षकों में से डिसले को चुना गया है। यूनेस्को और लंदन के वार्की फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार में उन्हें 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।