Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

नई दिल्ली: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को देश के आठवें पूर्व राष्‍ट्रपति आर. वेंकटरमण की जयंती पर उन्‍हें पुष्‍पांजलि अर्पित की।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्‍ट्रपति आर. वेंकटरमण की जयंती पर उन्‍हें राष्‍ट्रपति भवन में शुक्रवार को पुष्‍पांजलि अर्पित की। राष्‍ट्रपति और राष्‍ट्रपति भवन के अधिकारियों ने आर. वेंकटरमन के चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने याद करते हुए ट्वीट किया, भारत के आठवें राष्ट्रपति आर वेंकटरमण की जयंती के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं। अपने यशस्वी सार्वजनिक जीवन में विभिन्न भूमिकाओं में आपकी राष्ट्र सेवा को देश सदैव याद करेगा।

उल्लेखनीय है कि रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म 4 दिसम्बर 1910 को तमिलनाडु में तंजौर के निकट पट्टुकोट्टय में हुआ था।