Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

बैंकॉक: थाईलैंड के नाखोन सी थामाराट प्रांत में अचानक आई बाढ़ के कारण 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डिपार्टमेंट ऑफ डिजास्टर प्रीवेंशन एंड मिटिगेशन की रिपोर्ट के अनुसार नाखोन में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 13 ग्रामवासी मारे गए हैं।

पिछले महीने से लगातार हो रही बारिश के कारण थाईलैंड के 6 दक्षिणी राज्यों में भयानक बाढ़ आई हुई है। इसके कारण 66 जिलों के 2680 गावों के 321,057 परिवार प्रभावित हुए हैं।