न्यूज़ अरोमा कोडरमा: जिले में दो बहनों के आपस मे शादी कर लेने का मामला सामने आया है।
मामला तिलैया थाना अंतर्गत आजाद मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में रहने वाली दो चचेरी बहनों ने घर से भागकर आपस में विवाह कर लिया।
वहीं दोनों बहने पति-पत्नी के रूप में पिछले लगभग 20 दिनों से चंदवारा थाना क्षेत्र के कांको रोड में भाड़े के मकान में रह रही थी।
इसकी जानकारी होने पर उसके परिवार वाले दोनों बहनों को चंदवारा स्थित भाड़े के मकान से बरामद कर वापस तिलैया ले आए। इसके बाद दोनों बहनों ने घर जाने से इंकार कर दिया।
इसके बाद दोनों बहने किसी दूसरे जगह के लिए निकल पड़ी। इस दौरान उसके परिजनों ने उसका विरोध नहीं किया।
दोनों बहनों ने परिवार वालों को बताया कि वे लोग आपस में शादी कर चुकी हैं और इससे पीछे हटने वाली नहीं है।
दोनों बहनों को बरामद किए जाने के बाद उनके परिजन उन्हें तिलैया थाना लाए, जहां थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह द्वारा दोनों बहनों से पूछताछ की गई।
जिसमें उनके द्वारा आपस में शादी कर लिए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के बालिग होने के कारण उन्हें छोड़ दिया।


![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://www.jagratbharatnews.in/wp-content/uploads/2026/09/Picsart_26-05-14_06-19-38-643-scaled.jpg)
