रांची: झारखंड में शुक्रवार को 219 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से रांची जिले से एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, कोरोना से 206 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 94, बोकारो से 25, चतरा से 3, देवघर से 11, धनबाद से 24, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से 19, गढ़वा से 1, गिरीडीह से 1, गोड्डा से 1, गुमला से 4, हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 2, खूंटी से 7, कोडरमा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 5, साहिबगंज से 1, पश्चिमी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 8 मरीज मिले हैं।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 109990 हो गया हैं। राज्य में 1938 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में 107074 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 978 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.34 प्रतिशत हैं।


![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://www.jagratbharatnews.in/wp-content/uploads/2026/09/Picsart_26-05-14_06-19-38-643-scaled.jpg)
