Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा देवघर: एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने शनिवार को मार्गोमुंडा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंबित पड़े कांडों एवं अपराधिक मामलों की समीक्षा की।

कांडों की समीक्षा करते हुए कहा जो कांड वर्षों से लंबित पड़े हैं, उनका निष्पादन जल्द से जल्द कैसे हो, इस संबंध में सभी को कई दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि लोगों को अपने विश्वास में ले, जो भी शिकायत करने थाने में आते हैं, उनसे पदाधिकारी सहयोगात्मक रवैया रखें, ताकि पुलिस प्रशासन को आम लोगों का हमेशा सहयोग मिलता रहे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी हालत में अपराध एवं अपराधियों को पनपने नहीं देना है।