Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

गिरिडीह: मिट्टी की अवैध कटाई कर ईट भट्ठा चला रहे पांच धंधेबाजों के खिलाफ गिरिडीह के धनवार थाना में केस दर्ज कराया गया है।

पांच धंधेबाजों के खिलाफ खनन पदाधिकारी सतीश नायक ने केस दर्ज कराया है। खनन पदाधिकारी के द्घारा दिए आवेदन के आधार पर धनवार थाना पुलिस ने धर्मपुर गांव निवासी दिलीप सिंह, सरफूद्दीन असारी, मनीर अंसारी, असगर मियां और बाबा असलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इधर केस दर्ज कर धनवार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक ने शुक्रवार को धनवार थाना पुलिस के सहयोग से धर्मपुर गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान खनन पदाधिकारी ने भी देखा कि धर्मपुर गांव में मिट्टी का अवैध कटाई कर ईट भट्ठा में ईट तैयार किया जा रहा है। इस दौरान खनन पदाधिकारी ने आसपास के लोगों से जानकारी ली।