Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रविवार को नेतरहाट दौरा स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आज लातेहार जाने वाले थे लेकिन इस बीच समय पर उनका ध्रुव हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं करने के कारण दौरे को रद्द करना पड़ा।

बताया गया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री का नेतरहाट दौरे को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम दिया जाएगा।

दरअसल, झारखंड में इको टूरिज्म की शुरुआत होगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने विस्तृत योजना बनाई है जिसमें नेतरहाट, मसानजोर और डिमना लेक में इको टूरिज्म शुरू किया जाना है।

लगभग 52 करोड़ रुपये की योजना बनायी गयी है। पहले चरण में नेतरहाट में इको टूरिज्म शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी तैयारियों का जायजा लेने एक माह में दूसरी बार आज नेतरहाट पहुंचने वाले थे।

इको टूरिज्म के तहत नेतरहाट में सनराइज प्वाइंट, कोयल व्यू, मंगोलिया प्वाइंट, नेतरहाट लेक और होम स्टे की व्यवस्था है।

होम स्टे योजना में नेतरहाट के लिए सिरसी में बसे गांव का चयन किया गया है। 15 मड हाउस बने है, जिसमें होम स्टे पर्यटन की सुविधा दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों की आय बढ़े।