Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

बीजिंग: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 3 दिसंबर को शांति स्थापना और सतत शांति: सुरक्षा क्षेत्र में सुधार विषय पर एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग च्युन ने इसमें भाग लेकर चीन का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि स्थायी शांति और सतत विकास हासिल करने के लिए सुरक्षा क्षेत्र में सुधार करना एक महत्वपूर्ण आधार है। हर देश को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के मुताबिक अपना सुधार करना चाहिए, और हर देश की अपनी नीति होनी चाहिए।

चांग च्युन ने कहा कि संघर्ष-उपरांत देशों को आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ, जातीय मुठभेड़, नेटवर्क सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध जैसे जोखिमों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए उनकी पूर्व चेतावनी, आपात प्रतिक्रिया और आतंकवाद विरोधी क्षमताओं में सुधार किए जाने की जरूरत है।

इसके साथ संघर्ष-उपरांत देश अभी भी अपने यहां तैनात विदेशी सैनिकों की गंभीर आपराधिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें कानून के शासन में सुधार कर विभिन्न आपराधिक कृत्यों को न्यायिक दायरे में लाने की आवश्यकता है।