Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

खूंटी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रांची से चाईबासा जाने के क्रम में शुक्रवार को पहुचे।

खूंटी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

दीपक प्रकाश ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री विनोद नाग, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, नगर महामंत्री शंकर गुप्ता, केशव राम आदि शामिल थे।