Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके पुण्यतिथि पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर प्रखर राष्ट्रवादी अर्थशास्त्री कुशल राजनीतिक एवं समाज सुधारक थे।

सेठ ने रविवार को कहा कि अशिक्षित और निर्धन लोगों को जागरुक बनाने के लिए उन्होंने काम किए।

डॉ अंबेडकर ने अपने जीवन में देश को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, साहित्य, उद्योगिक, संवैधानिक सहित कई क्षेत्रों में अनगिनत काम राष्ट्र निर्माण के लिए किए।

उन्होंने शिक्षा सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण काम किए उन्होंने राष्ट्रीय एकता अखंडता और व्यक्ति की गरिमा की जीवित पद्धति से भारतीय संस्कृत को अभिभूत किया।