Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा दुमका: जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम मछली मारने के लिए गए डामरी गांव के 65 वर्षीय मछुआरा चांदो बास्की की मसानजोर डैम में डूब गया।

खबर मिलने पर पुलिस ने रात में ही उसे तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल सकी थी। रविवार की सुबह से गोताखोरों की टीम ने उसकी तलाश में लगी है।

मसानजोर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शाम को वृद्ध जलाशय में मछली मारने के लिए गया था।

इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। आसपास गांव के गोताखोरों की मदद से उसको तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।