Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा रांची: कोरोना संकट के चलते लगभग आठ महीने बाद रविवार से झारखंड से अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरूआत हो गयी। अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत होने से दीपावली और छठ में आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

इससे बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने के साथ ही रविवार को राजधानी रांची स्थित सभी बस स्टैंडों पर रौनक दिखी। राज्य सरकार की ओर से बस से यात्रा करने को लेकर पूर्व में जारी किये गये सोशल डिस्टेसिंग के आदेश को भी वापस ले लिया है, जिसके कारण किराये में भी कमी आ गयी है।

हालांकि परिवहन विभाग की ओर से कई दिशा निर्देश जारी किये गये है। इसके तहत चालक, सहायक और यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा, वाहनों में स्प्रे सेनेटाइजर रखना होगा और हर सीटों को यात्रा शुरू करने के पहले सेनेटाइज करना होगा। यात्रा के दौरान चालक या यात्रियों द्वारा धूम्रपान, पान, गुटका या खैनी खाना प्रतिबंधित रहेगा।

परिवहन विभाग ने बस सहित अन्य व्यावसायिक वाहनों में सीट से ज्यादा सवारी ले जाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन मास्क पहनना अनिवार्य होगा। आदेश में यह स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी वाहन मालिक किसी भी प्रकार का वाहन भाड़ा या किराया में बढ़ोतरी नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed