Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

गिरिडीह: प्रखंड से 10 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगलों में स्थित ताराजोऱी गांव से एक जनजाति 16 वर्षीय नाबालिक को भगा ले जाने का आरोप की मामला प्रकाश में आई है बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ताराजोरी निवासी मनोज किस्कु की 16 वर्षीय पुत्री को बीते 27 नवंबर 2020 को अहले सुबह बहला-फुसलाकर लालीगढ़ा निवासी चिंतामन सिंह के पुत्र पॉली सिंह अपने साथ लेकर फरार हो गया हालांकि परिजनों को इसकी भनक तब हुई जब वह नाबालिग के कमरे को देखा तो कमरे से वह गायब थी काफी खोजबीन किया अपने रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया अंतत सूत्रों से पता चला कि लालीगढ़ा निवासी पोली सिंह नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है। लड़की के पिता मनोज किस्कू ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।