Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

धनबाद: दिवंगत पूर्व सांसद राजकिशोर महतो का आज विनोद बिहारी धाम, बडादाहा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस मौके पर झारखंड सरकार की ओर से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दिवंगत राजकिशोर महतो को श्रद्धांजलि दी।

विधायक महतो ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने झारखंडहित की बात करने वाला एक धरती पुत्र को खो दिया है, उसकी कमी हमेशा खलेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद महतो, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, विधायक अमर बाउरी, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, झामुमो सचिव पवन महतो, अशोक मंडल (निरसा), पूर्व विधायक योगेश्वर बाटुल, शिवा महतो, नागेंद्र महतो, भाजपा नेता गणेश मिश्र व सुमित महतो आदि अन्य मौजूद थे।