Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

देवघर: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर दर्ज मुकदमें में कार्रवाई की मांग को लेकर विष्णुकांत झा ने शहर के टावर चौक पर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान मौके पर विष्णु कांत झा के साथ कुछ युवा भी जुटे थे और सांसद निशिकांत दुबे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

इस संबंध में विष्णु कांत ने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की गिरफ़्तारी काफी दिनों से नहीं हो रही है जबकि उनपर पूर्व से ही एफआईआर दर्ज है।

विष्णु कांत ने मामले की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जांच भी काफी धीमी चल रही है। हमलोग चाहते हैं तेजी से जांच की प्रक्रिया को आगे बढाते हुए अविलंब निशिकांत दुवे की गिरफ्तारी हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि जांच की वर्तमान में क्या स्थिति है और जिन जिन बिंदुओं पर जांच हो रही है उसे भी सार्वजनिक किया जाए।