Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार सुबह हरिद्वार से देहरादून जाते समय यहां जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर अनीता ममगांई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

उनपर जबरदस्त पुष्प वर्षा भी की गई। नड्‌डा का काफिला सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुआ। नेपाली फार्म में कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेपाली फार्म तिराहे पर पहुंचते ही समूचा क्षेत्र भाजपा जिदांबाद और जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच महापौर ममगांई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

महापौर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है।कार्यकर्ता मिशन 2022 में प्रचंड बहुमत के लिए कमर कस चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा मील का पत्थर साबित होगा।