Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी 136वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा, डॉ. प्रसाद द्वारा स्थापित संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है।

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादा समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति को सादर नमन करता हूं।

संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में तथा राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने जिन संवैधानिक मर्यादाओं को स्थापित किया, उनका पालन करना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है।