Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

कोडरमा: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में वाम दलों भाकपा, माकपा, माले व धर्मनिरपेक्ष दलों राजद, कांग्रेस, झामुमो, आम आदमी पार्टी, सिविल सोसाइटी, किसान सभा आदि संगठनों ने शनिवार को धरना दिया।

इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकु व संचालन किसान सभा के असीम सरकार ने किया।

धरना को सीपीएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, भाकपा के जिलामंत्री प्रकाश रजक, माले नेता मो इब्राहिम अंसारी, राजद के जिलाध्यक्ष रामधन यादव, प्रदेश सचिव सुनील यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पिंकु सहाय, सईद नसीम, झामुमो के जिला सचिव कामेश्वर महतो, अनिल मोदी, दीपक विश्वकर्मा, चूरू महतो, सिविल सोसाइटी के उदय द्विवेदी, आम आदमी पार्टी के दामोदर यादव आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के खिलाफ भाजपा सरकार युद्ध छेड़े हुए है।

किसान विरोधी तीन कृषि क़ानून के खिलाफ किसानों का ऐतिहासिक आंदोलन दिल्ली की सीमा पर आ गया है। मोदी सरकार का भारी दमन जिसमें इस ठंड के मौसम में किसानों पर पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले और बर्बर लाठीचार्ज किसानों के इस जनसैलाब को रोकने में मोदी सरकार विफल हो गई है।

कोरोना महामारी के चलते देश की जनता गंभीर संकट से जूझ रही है। इस मौक़े का फायदा उठाकर मोदी सरकार किसानों से बिना बातचीत किये, राज्य सरकार से बिना सलाह लिए अडानी अम्बानी जैसे कॉर्पोरेट घरानो को लाभ पहुंचाने के लिए विपक्ष के जबरदस्त विरोध को दरकिनार कर राजसभा में किसान विरोधी बिल को पास करा लिया।