Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

डमस्कस: सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मुख्य रूप से सीरियाई प्रवासियों के लिए सैन्य सेवा कानून में एक बड़ा बदलाव किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को घोषित किए गए कानून में सैन्य सेवा छूट शुल्क का नया संशोधन मुख्य रूप से विदेशों में रहने वाले सीरियाई लोगों के लिए है। साथ ही यह देश के अंदर रहने वाले सीरियाई लोगों की एक श्रेणी के लिए है।

सीरियाई पुरुषों को 18 वर्ष के होने पर सेना में सेवा देनी होती है, हालांकि जो लोग विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं, वे अपनी शिक्षा पूरी करने तक सैन्य सेवा को स्थगित कर सकते हैं। इससे पहले 4 साल और उससे अधिक समय से विदेश में रह रहे सीरियाई पुरुषों को 2 साल की अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट पाने के लिए 8,000 डॉलर का भुगतान करना होता था।

नए कानून के तहत जो लोग विदेश में कम से कम 1 साल बिताते हैं, उन्हें 10,000 डॉलर का भुगतान करना होगा। वहीं देश के अंदर रहने वाले सीरियाई लोगों के लिए नए संशोधन से पहले सैन्य सेवा के लिए कोई छूट शुल्क नहीं था। लेकिन अब चिकित्सा शर्तों के साथ सीरियाई लोग 3,000 डॉलर का भुगतान कर छूट पा सकते हैं।

कानून में किए गए नए संशोधन का सीरिया के लोगों ने स्वागत किया है, क्योंकि यह मुश्किल आर्थिक दबाव झेल रहे देश को मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *