Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

कोडरमा: बिहार के वजीरगंज में सिंचाई विभाग के भण्डारपाल पद पर पदस्थापित मनोज पासवान (49) की सड़क दुर्घटना में कोडरमा घाटी में शुक्रवार को मौत हो गयी।

मनोज पासवान डोमचांच क्षेत्र के बेहराडीह के रहने वाले थे। मृतक डोमचांच जिप सदस्य शांति प्रिया के अपने भैंसुर थे।

बताया जाता है कि मृतक मनोज पासवान वजीरगंज से बाइक से अपने घर बेहराडीह लौट रहे थे।

उसी दौरान ट्रक के चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं मृतक के छोटे भाई और जिप सदस्य शांति प्रिया के पति संजय पासवान की सदर अस्पताल में हालत बिगड़ गयी, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।