Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में रविवार को 92 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 7 मरीजों की मौत हुई है।

मृतकों में धनबाद से दो, जमशेदपुर गढ़वा , पलामू ,रामगढ़ और रांची से एक-एक मरीज शामिल है।

वहीं, कोरोना से 134 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से रांची से 37, बोकारो से 6, देवघर से 7, धनबाद से 5, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 10, गढ़वा से 2, गुमला से 2, हजारीबाग से 3, खूंटी से 3, लातेहार से 1, पलामू से 1, सरायकेला से 8, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से 6 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 110278 हो गया हैं। इनमें 1796 सक्रिय केस हैं। जबकि 107496 मरीज ठीक हो गए हैं।

अब तक राज्य में 986 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.47 प्रतिशत है।