Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची से जयनगर तक चलने वाली ट्रेन अब राउरकेला तक चलेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने शनिवार को स्वीकृति दी है।

राउरकेला-रांची-जयनगर ट्रेन(18605) अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन तय किया है।

रेलवे बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन राउरकेला से शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी और रांची रात 8:20 बजे पहुंचेगी।

अगले दिन सुबह 11:55 बजे ट्रेन जयनगर पहुंचेगी।

गौरतलब है कि रांची-जयनगर ट्रेन का परिचालन कोरोना संक्रमण के कारण अभी बंद है। हालांकि ट्रेन कब से चलेगी, इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड ने नहीं दी है।

जयनगर से ट्रेन संख्या 18606 बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन जयनगर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और रांची सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन का मेंटेनेंस और साफ-सफाई कार्य रांची के बजाय राउरकेला में होगा।

किन-किन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

रांची से नयी दिल्ली जानेवाल रांची-नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव हुआ है।

गुरुवार और रविवार को रांची रेलवे स्टेशन से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस शाम 05:40 की जगह शाम 05:15 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या (08626) हटिया-पूर्णिया कोर्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर, 2020 तक हर दिन चलेगी, जो हटिया रेलवे स्टेशन से खुलेंगी।यह हटिया रेलवे स्टेशन से सुबह 05:55 बजे प्रस्थान करेगी।

सुबह 06:20 बजे रांची जंक्शन पहुंचेगी।यहां से इस ट्रेन का मुरी आगमन सुबह 07:28 बजे होगा। 08:35 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी।

वहीं, गोमो सुबह 09:38 बजे, कोडरमा सुबह 11 बजे, गया दोपहर 01:10 बजे, पटना दोपहर 03:30 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद बेगूसराय 07:09 बजे, सहरसा आगमन रात 09:35 बजे और पूर्णिया कोर्ट आगमन रात 11:55 बजे होगा।

ट्रेन संख्या (08625) पूर्णिया कोर्ट-हटिया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर तक हर दिन पूर्णिया कोर्ट से चलेगी।

यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से रात 02:05 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन रात 09:00 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या (08624) हटिया-इस्लामपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर, 2020 तक चला करेगी। यह ट्रेन हटिया रेलवे स्टेशन से हर दिन शाम 07:25 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन रांची जंक्शन होते हुए नामकुम, टाटीसिल्वे, सिल्ली, मुरी, झालदा, कोटशिला, पुंधाग, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया जंक्शन, जहानाबाद, पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब,एकंगर सराय होते हुए सुबह 09.15 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी।