Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/jagratbharatnews/public_html/wp-content/themes/newsup/inc/ansar/hooks/hook-index-main.php on line 116
Spread the love

रांची: सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के प्रदेश महासचिव प्रकाश विप्लव ने कहा है कि कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का आह्वान आठ दिसंबर को किया गया है।

देश भर के 500 से अधिक किसान संगठनों ने इसका समर्थन किया है। विप्लव ने शनिवार को कहा कि झारखंड में भी भारत बंद की तैयारी की जा रही है। इस आंदोलन को तेज कर दिया गया हैं।

राज्य में विरोध आंदोलन झारखंड राज्य किसान सभा की ओर से की जा रही है। इसमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के किसान संगठन भी शामिल हो रहे हैं। 7 दिसंबर को राज्य भर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

विप्लव ने बताया कि केंद्र सरकार ने बार-बार किसानों को वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है।

ऐसे में हर वर्ग से अपील है कि किसानों के आंदोलन का समर्थन देते हुए भारत बंद का समर्थन करें। उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर को हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों में प्रदर्शन किया जाएगा।