हजारीबाग: बरही थाना अंतर्गत गौरियाकरमा में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है।
गौरियकर्मा निवासी रीना देवी पति स्व. रामेश्वर चैधरी का एकलौता पुत्र अभिषेक कुमार(19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुरुवार को सदर अस्पताल में उक्त युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
गुरुवार संध्या समय युवक के शव का अंतिम संस्कार गोरियाकरमा श्मशान घाट में किया गया। आत्महत्या करने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
परिजनों के अनुसार युवक ने बुधवार शाम में फांसी लगाई है। बताया जाता है कि केबल तार से उसने फांसी लगा ली।
इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां रीना देवी के पति का निधन पिछले करीब 12 साल पूर्व हो गया था।
एकलौता पुत्र अभिषेक कुमार ही उसके बुढ़ापे का सहारा था, किंतु पुत्र की मौत के बाद उसका जीवन अंधकारमय हो गया है।
मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।



![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://www.jagratbharatnews.in/wp-content/uploads/2026/08/Picsart_26-05-14_06-19-38-643-15-scaled.jpg)