न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि किसान संगठनों द्वारा केंद्र की नीतियों के विरोध में आगामी आठ दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया गया है जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थन करेगी।
सीएम सोरेन कहा कि हमारे मेहनती किसान भाई देश की आन-बान-शान और देश के मालिक भी हैं लेकिन केंद्र सरकार उन्हें मजदूर बनाने का षड्यंत्र कर रही है।
ऐसे में हमारी पार्टी किसान अन्नदाताओं के पक्ष में है। इस षड़यंत्र के खिलाफ झारखंड में भी उलगुलान होगा।
ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार 8 दिसंबर को आयोजित भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता है।



![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://www.jagratbharatnews.in/wp-content/uploads/2026/07/Picsart_26-05-14_06-19-38-643-4-scaled.jpg)