रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राज भवन में शुक्रवार को रिम्स के निदेशक पद्मश्री डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को रिम्स में कोरोना मरीजों के उपचार के अतिरिक्त विभिन्न रोगों उपचारों के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयास की जानकारी दी।
राज्यपाल ने रिम्स के नवनियुक्त निदेशक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में अच्छे कार्य करते रहें, ताकि जनमानस की अपेक्षाओं पर खड़ा उतर सकें। उन्होंने कहा कि रिम्स के विकास के लिये वे हर सम्भव मदद करेंगी।

![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://www.jagratbharatnews.in/wp-content/uploads/2026/08/Picsart_26-05-14_06-19-38-643-25-scaled.jpg)

