मेदिनीनगर: सरकार द्वारा धान क्रय केंद्र नहीं खोलने के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार की शाम सीएम हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया।
इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ता गीता भवन से विरोध मार्च निकालकर छवमुहान चौक पहुंचें। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण किसान अपनी उपज को बेच नहीं पा रहे हैं। अभी तक एक भी धान क्रय केंद्र को खोला नहीं गया है।
भाजपा सरकार की इस असंवेदनशीलता के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।
मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, विभाकर पांडेय, अरविंद गुप्ता, उमेश सिंह, मुरारी पांडेय, प्रदीप सिन्हा, परशुराम ओझा, छोटू सिन्हा, शैलेश सिंह, राजेश गुप्ता, संटू चौरसिया, लवली गुप्ता, धर्मेंद्र उपाध्याय, अमित आनंद, राहुल अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूर्णिमा चंद्रवंशी, अन्नपूर्णा तिवारी व रीमा किशोर, सोमेश सिंह, शिवकुमार मिश्रा, रूपा सिंह व संजय कुमार मौजूद थे।

![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://www.jagratbharatnews.in/wp-content/uploads/2026/08/Picsart_26-05-14_06-19-38-643-25-scaled.jpg)

