पेरिस: फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने बेंच से आकर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए अपना 100वां गोल किया और क्लब को मोंटपेलिएर के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को खेले गए मैच में एमबाप्पे का यह ऐतिहासिक गोल स्टॉपेज टाइम में आया।
21 साल के इस खिलाड़ी ने 137 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। वह क्लब के साथ 2017 से खेल रहे हैं। वह अब क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
उनके साथ इस स्थान पर संयुक्त रूप से डोमिनिक्यू रोचेटेन हैं जिन्होंने 255 मैचों में अपने गोल का शतक पूरा किया था।
इस सूची में उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिसन कवानी 200 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं। स्वीडन के महान खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविच 156 गोलों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।


![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://www.jagratbharatnews.in/wp-content/uploads/2026/08/Picsart_26-05-14_06-19-38-643-25-scaled.jpg)
