पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा उप चुनाव के लिए बुधवार को पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा की यह सीट लोजपा संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई थी। इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 3 दिसम्बर है। 14 दिसम्बर को उप चुनाव के लिए वोटिंग और मतगणना...






